ओला का Q2 में कम हुआ घाटा लेकिन रेवेन्यू 43% गिरा, आज स्टॉक में दिखी गिरावट
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध घाटा 15% से अधिक कम हुआ है लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 43.2% घटकर ₹690 करोड़ पर आ गया। वहीं, तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर गुरुवार को इंट्रा-डे में 2.22% टूटकर ₹48.95 तक आ गए। गौरतलब है, इस साल अब तक यह शेयर 43.08% गिर चुका है।