ओला के नए ई-स्कूटर के लॉन्च के बाद 19% से अधिक चढ़े कंपनी के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान 19.99% चढ़ गए और इसमें अपर सर्किट (₹88.10) लग गया। ओला के शेयर में यह उछाल कंपनी द्वारा 2 नए ई-स्कूटर लॉन्च किए जाने के बाद आया है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म सिटी ने ओला के शेयर को 'बाय' रेटिंग दी और इसका टारगेट प्राइस ₹90/शेयर तय किया है।