ओला ड्राइवर ने कैब चालू कर 10 मिनट बाद रोकी, थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाया: गुरुग्राम की महिला
गुरुग्राम की एक महिला ने एक ओला ड्राइवर पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। बकौल महिला, राइड शुरू करने के 10 मिनट बाद ड्राइवर ने कार रोक दी और कहा कि जब तक वह क्यूआर कोड के ज़रिए भुगतान नहीं करेगी, वह कैब चालू नहीं करेगा। महिला के मुताबिक, ड्राइवर ने थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठाया।