ओलंपिक ऐथलीटों को पेरिस ले जा रही 2 ट्रेनों को उद्घाटन समारोह से पहले रोका गया
फ्रांस के राष्ट्रीय रेल ऑपरेटर एसएनसीएफ ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी अटलांटिक लाइन पर ओलंपिक ऐथलीटों को पेरिस ले जाने वाली 2 ट्रेनों को उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले रोक दिया गया। एसएनसीएफ के मुताबिक, एक ट्रेन रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि फ्रांस में उपद्रवियों ने शुक्रवार को हाई-स्पीड रेल नेटवर्क में तोड़फोड़ की थी।