ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई न कर पाने के बाद आत्महत्या करने के बारे में सोचा था: हरमिलन बैंस
भारतीय धाविका हरमिलन बैंस ने खुलासा किया है कि पेरिस ओलंपिक-2024 के लिए क्वॉलिफाई न कर पाने के बाद उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में सोचा था। उन्होंने कहा, "मैं तनाव में थी...मन में आत्महत्या करने, सब कुछ छोड़ने और अपने शहर से भाग जाने के विचार आ रहे थे।" हरमिलन ने एशियन गेम्स-2022 में दो रजत पदक जीते थे।