ओलंपिक कांस्य पदक मुकाबले से पहले अमन ने 10 घंटे में 4.6 किलो वज़न घटाने के लिए क्या-क्या किया?
पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता रेसलर अमन सहरावत ने 10-घंटे में 4.6 किलोग्राम वज़न घटाया था। सेमीफाइनल में हार के बाद अमन ने स्टैंडिंग रेसलिंग की और फिर हॉट बाथ लिया। उसके बाद उन्होंने एक घंटे लगातार ट्रेडमिल पर दौड़ लगाई, 5-मिनट सौना बाथ के 5 सेशन किए, फिर हल्की जॉगिंग की और 15 मिनट का रनिंग सेशन किया।