ओलंपिक खेलों में अब तक भारत की ओर से किस-किसने जीता है स्वर्ण पदक?
अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक्स-2008 में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था जो ओलंपिक्स में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक था। वहीं, टोक्यो ओलंपिक्स-2020 में नीरज चोपड़ा ने जैवलीन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1928 से 1956 तक लगातार 6 व 1964 व 1980 में ओलंपिक्स के 2 और स्वर्ण पदक जीते थे।