ओलंपिक गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में लेडी गागा कर सकती हैं परफॉर्म: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरिस ओलंपिक्स 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में अमेरिकी सिंगर लेडी गागा परफॉर्म कर सकती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, कनाडाई सिंगर सेलीन डियोन भी परफॉर्मेंस दे सकती हैं। ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी। पेरिस ओलंपिक्स 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और 11 अगस्त तक टूर्नामेंट का आयोजन होगा।