ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने टोक्यो व पेरिस ओलंपिक पदकों की तुलना करते हुए वीडियो किया शेयर
डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने टोक्यो ओलंपिक्स और पेरिस ओलंपिक्स के पदकों की गुणवत्ता की तुलना करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि टोक्यो ओलंपिक्स में मिले गोल्ड मेडल की चमक अब भी बरकरार है जबकि पेरिस ओलंपिक्स में मिले मेडल की चमक फीकी पड़ गई है।