ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने विनेश को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद नियमों में बदलाव के दिए सुझाव
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जॉर्डन बरोस ने पेरिस ओलंपिक्स से रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को नियमों में बदलाव करने के सुझाव दिए हैं। सुझावों में दूसरे दिन 1 किलोग्राम वेट अलाउंस देना और सेमीफाइनल में जीत के बाद दोनों फाइनलिस्टों को पदक देना (दूसरे दिन वज़न ज़्यादा होने पर भी) शामिल हैं।