ओलंपिक चैंपियन अरशद का पाकिस्तान में हुआ भव्य स्वागत, प्लेन को दिया गया वॉटर सैल्यूट
पेरिस ओलंपिक्स 2024 के मेन्स जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले अरशद नदीम का पाकिस्तान में भव्य स्वागत किया गया है। वहीं, अरशद जिस प्लेन से पाकिस्तान लौटे हैं उसे एयरपोर्ट पर वॉटर सैल्यूट भी दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अरशद नदीम ओलंपिक्स में इंडिविज़ुअल गोल्ड जीतने वाले पहले पाकिस्तानी ऐथलीट हैं।