ओलंपिक में चीन की शटलर ह्वॉन्ग के मेडल जीतने के बाद बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए किया प्रपोज़
पेरिस ओलंपिक्स में चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी ह्वॉन्ग याकियॉन्ग और उनके पार्टनर के शुक्रवार को मिक्स्ड डब्ल्स टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद दूसरे चीनी खिलाड़ी व ह्वॉन्ग के बॉयफ्रेंड लियू यूचेन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लियू गुलदस्ता देने के बाद ह्वॉन्ग को रिंग पहनाते दिख रहे हैं।