ओलंपिक में मेडल जीतने पर मां को फोन किया था, उन्होंने कहा- 'बिज़ी हूं, बाद में फोन करना': सरबजोत
पेरिस ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने के बाद 22-वर्षीय शूटर सरबजोत सिंह ने बताया है कि उन्होंने मेडल जीतने के बाद अपनी मां को फोन किया था। सरबजोत ने हंसते हुए कहा, "मां से बात हुई थी लेकिन वह थोड़ा व्यस्त थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनसे बाद में बात करूं।"