ओलंपिक्स 2024 में कड़ी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की के9 समेत 10 इकाइयां पहुंची पेरिस
26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले पेरिस ओलंपिक्स 2024 में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीआरपीएफ की 2 के9 टीमों समेत अन्य संगठनों की करीब 10 के9 टीमें पेरिस पहुंच गई हैं। सीआरपीएफ के अलावा अन्य के9 टीमें असम राइफल्स, सशस्त्र सीमा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस से हैं।