ओलंपिक्स इतिहास के सबसे युवा प्रतिभागी और स्वर्ण पदक विजेता कौन-कौन हैं?
ग्रीस की जिमनास्टिक्स टीम का हिस्सा रहे डिमित्रियोस लौंद्रास मॉडर्न ओलंपिक्स इतिहास के सबसे युवा प्रतिभागी हैं जिन्होंने 1896 में 10 साल की उम्र में कांस्य पदक जीता था। वहीं, दक्षिण कोरिया की पूर्व स्पीड स्केटर किम युन-मी सबसे युवा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं जिन्होंने 1994 में 17 साल व 86 दिन की उम्र में स्वर्ण पदक जीता था।