ओलंपिक्स के इतिहास में भारत ने पेरिस में 5 बार चौथे स्थान पर रहने का बनाया रिकॉर्ड
भारत ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में 5 बार चौथे स्थान पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। यह भारत द्वारा किसी ओलंपिक्स में सर्वाधिक चौथे नंबर पर खेल खत्म करने का रिकॉर्ड है। तीरंदाज़ी के मिक्स्ड इवेंट में भारत की अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा की जोड़ी चौथे नंबर पर रही। तीन शूटिंग इवेंट में भी भारत चौथे स्थान पर रहा।