ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह से पहले उपद्रवियों ने फ्रांस में रेल नेटवर्क को बनाया निशाना
फ्रांस के राष्ट्रीय रेल ऑपरेटर एसएनसीएफ ने शुक्रवार को बताया कि देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को उपद्रवियों ने निशाना बनाया है जिसमें आगजनी की घटनाएं भी शामिल हैं। ये घटनाएं पेरिस ओलंपिक्स 2024 के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले हुई हैं। एसएनसीएफ ने कहा है कि कई रूट पर ट्रेनों को रद्द करना पड़ सकता है।