ओलंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी में द. कोरिया को कहा गया उ. कोरिया, IOC ने मांगी माफी

पेरिस ओलंपिक्स 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में शुक्रवार को दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया कहा गया। इसको लेकर दक्षिण कोरिया के लोगों ने काफी आलोचना की जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने माफी मांग ली है। आईओसी ने 'X' पर कोरियन भाषा में पोस्ट किया जिसमें लिखा था, "सेरेमनी में दक्षिण कोरिया का इंट्रोडक्शन गलत हुआ, हमें खेद है।"

Load More