ओलंपिक्स के पोल वॉल्ट इवेंट में बार से टकराया ऐथलीट का पीनस, फाइनल में पहुंचने से चूके

पेरिस ओलंपिक्स में पोल वॉल्ट इवेंट के क्वॉलिफिकेशन राउंड के दौरान फ्रांस के 21-वर्षीय पोल वॉल्टर ऐंथनी अम्मीराती का पीनस बार से टकरा गया जिसके चलते वह फाइनल में पहुंचने से चूक गए। ऐंथनी अपने तीसरे प्रयास में 5.70 मीटर की उंचाई हासिल करना चाहते थे और असफल रहे। गौरतलब है, 2022 में उन्होंने वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप जीती थी।

Load More