ओलंपिक्स के बाद 3 माह का ब्रेक लिया था, नवंबर से ट्रेनिंग शुरू करूंगी: मनु भाकर
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में दो कांस्य पदक जीतने वालीं भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर ने कहा है कि उनके कोच ने पहले ही प्लान बनाया था कि वह उन्हें ओलंपिक्स के बाद 3 महीने का ब्रेक देंगे। मनु ने बताया कि वह नवंबर माह से अपनी प्रैक्टिस शुरू करेंगी। उन्होंने कहा, "मैं अगले साल शूटिंग इवेंट्स में भाग लेने वाली हूं।"