ओलंपिक्स के लिए पेरिस पहुंचे जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए पेरिस (फ्रांस) पहुंच गए हैं। चोपड़ा ने 'X' पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "नमस्कार, पेरिस!🇮🇳🇫🇷।" उन्होंने आगे लिखा, "अंतत: ओलंपिक गेम्स विलेज में पहुंचकर उत्साहित हूं।" पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत ने अब तक 2 पदक (कांस्य पदक) जीते हैं।