ओलंपिक्स के समापन समारोह में ध्वजवाहक बनना, इससे ज़्यादा और क्या चाहिए: श्रीजेश
पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर रहे पीआर श्रीजेश ने समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक बनाए जाने को लेकर कहा है, "यह सोने पर सुहागा है।" उन्होंने कहा, "लास्ट ओलंपिक्स में मेडल के साथ वापस जा रहे हो। इतना बड़ा सम्मान (ध्वजवाहक बनने का) मिल रहा है, इससे ज़्यादा और क्या चाहिए।"