ओलंपिक्स में 50 मीटर राइफल 3P के फाइनल में पहुंचे भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले
पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशंस के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। स्वप्निल ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 590-38x के स्कोर के साथ सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं, उनके साथी शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 11वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।