ओलंपिक्स में इतिहास रचने से चूके शटलर सात्विक-चिराग, मेन्स डबल्स के क्वॉर्टर फाइनल से हुए बाहर
भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी गुरुवार को पेरिस ओलंपिक्स-2024 में मेन्स डबल्स के क्वॉर्टर फाइनल में मलेशियाई जोड़ी से हार गई। यह मैच जीतने पर सात्विक-चिराग की जोड़ी ओलंपिक्स में बैडमिंटन के डबल्स इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन जाती। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने 21-13, 14-21, 16-21 से मैच हार गई।