ओलंपिक्स में ऐतिहासिक भारत बनाम भारत प्री-क्वॉर्टर फाइनल में भिड़ेंगे शटलर प्रणॉय व सेन
पेरिस ओलंपिक्स में पुरुषों के बैडमिंटन प्री-क्वॉर्टर फाइनल में भारतीय शटलर एचएस प्रणॉय का सामना भारत के ही लक्ष्य सेन से होगा। प्रणॉय ने आखिरी ग्रुप मैच में वियतनाम के खिलाड़ी को हराया और वह ग्रुप के जबकि सेन ग्रुप एल में शीर्ष पर रहे। ओलंपिक्स के इतिहास में पहली बार बैडमिंटन के नॉकआउट मैच में दो भारतीय आमने-सामने होंगे।