ओलंपिक्स में कैसा रहा है भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन?
भारत ने ओलंपिक्स के इतिहास में कुल 35 पदक जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने 10 पदक जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नीरज चोपड़ा के स्वर्ण समेत 7 पदक जीते थे जबकि पाकिस्तान का खाता नहीं खुला था। गौरतलब है, पाकिस्तान ने आखिरी बार ओलंपिक्स 1992 में हॉकी में कांस्य पदक जीता था।