ओलंपिक्स में जर्मनी से हारना दुर्भाग्यपूर्ण रहा: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बुधवार को कहा कि पेरिस ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में जर्मनी से हारना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। हरमनप्रीत ने कहा, "उसके बाद ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतना भी बहुत महत्वपूर्ण था।" उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश थी कि हम अपना सपना (स्वर्ण पदक जीतने का) पूरा करें लेकिन किस्मत ने हमारा साथ नहीं दिया।"