ओलंपिक्स में ट्रोल होने वाली ब्रेकडांसर रेगन बनीं दुनिया की नंबर 1 ब्रेकर
पेरिस ओलंपिक्स में अपने प्रदर्शन के कारण ट्रोल किए जाने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई ब्रेकर रशेल गन (बी-गर्ल रेगन) अपने खेल की नवीनतम विश्व रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं। वर्ल्ड डांसस्पोर्ट फेडरेशन ने कहा कि यह रैंकिंग पिछले 12 महीनों में प्रत्येक ऐथलीट के टॉप 4 परफॉर्मेंस पर आधारित है जिसमें ओलंपिक इवेंट्स व पेरिस गेम्स शामिल नहीं हैं।