ओलंपिक्स में पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय शटलर लक्ष्य सेन
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में बुधवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पुरुष सिंगल्स मुकाबले में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हरा दिया और इसी के साथ वह प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हराया है। वहीं, भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी विमेन्स सिंगल्स के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।