ओलंपिक्स में बैडमिंटन के मेन्स डबल्स में ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में जीते सात्विक-चिराग
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में बैडमिंटन के मेन्स डबल्स में ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच जीत लिया है। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया की मुहम्मद रियान अर्दियांतो और फजर अल्फियान की जोड़ी को 21-13, 21-13 से हराया। सात्विक-चिराग की बैडमिंटन जोड़ी पेरिस ओलंपिक्स के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई है।