ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज़ मेडल फाइट से पहले अमन सहरावत ने 10 घंटे में घटाया था 4.6 किलो वज़न
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में ब्रॉन्ज़ मेडल फाइट से पहले भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने 10 घंटे में 4.6 किलोग्राम वज़न घटाया था। पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम कैटेगरी में फाइट करने वाले अमन का वज़न गुरुवार को सेमीफाइनल में हारने के बाद 61.5 किलोग्राम था। अमन ने शुक्रवार को प्यूर्टो रिको के रेसलर डैरियन क्रूज़ को हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।