ओलंपिक्स में भारत के कांस्य जीतने पर गोलपोस्ट के टॉप पर बैठे श्रीजेश की फोटो हुई वायरल
पेरिस ओलंपिक्स में गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद गोलकीपर पीआर श्रीजेश आइकॉनिक पोज़ में गोलपोस्ट के टॉप पर बैठ गए जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने श्रीजेश को अपने कंधों पर बैठाकर मैदान पर घुमाया। गौरतलब है कि भारत ने पेरिस ओलंपिक्स में अपना चौथा पदक जीत लिया है।