ओलंपिक्स में मेन्स सिंगल स्कल्स के फाइनल डी में पहुंचे रोइंग ऐथलीट बलराज पंवार
भारतीय रोइंग खिलाड़ी बलराज पंवार बुधवार को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में मेन्स सिंगल स्कल्स इवेंट के सेमीफाइनल सी/डी में छठे स्थान पर रहे। पंवार ने इसके साथ ही इस इवेंट के फाइनल डी के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। पंवार अब शुक्रवार को फाइनल डी में प्रतिस्पर्धा करेंगे जहां वह 19 से 24 स्थान के लिए रेस में शामिल होंगे।