ओलंपिक्स में विमेन्स सिंगल्स से बाहर हुईं भारतीय टीटी खिलाड़ी मनिका बत्रा
ओलंपिक्स में विमेन्स सिंगल्स प्री-क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंचने वालीं पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा विमेन्स सिंगल्स के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में हार गई हैं। मैच में मनिका का मुकाबला जापानी प्लेयर मिउ हिरानो से हुआ था जिसमें मिउ ने उन्हें 1-4 के स्कोर से हराया है। इस हार के साथ ही मनिका पेरिस ओलंपिक्स-2024 से बाहर हो गई हैं।