ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतना भारत के लिए सच्चा सम्मान होगा: हॉकी कप्तान हरमनप्रीत
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है, "हम अपने इतिहास और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। पेरिस ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतना भारत और हमारे सीनियर खिलाड़ियों के लिए सच्चा सम्मान होगा।" गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक्स के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एलान कर दिया गया है।