ओलंपिक सेमीफाइनल से पहले भारतीय हॉकी टीम को लगा झटका, 1 मैच के लिए बैन हुए रोहिदास

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के टेक्निकल डेलीगेट ने पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी खिलाड़ी अमित रोहिदास पर 1 मैच का बैन लगाया है। इससे पहले ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में विरोधी टीम के खिलाड़ी के सिर से स्टिक टकराने पर रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया गया था। रोहिदास मंगलवार को सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे।

Load More