ओलंपिक सिल्वर मेडल के फैसले के बाद विनेश फोगाट ने शेयर किया पहला पोस्ट

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) द्वारा पेरिस ओलंपिक्स में जॉइंट सिल्वर मेडल देने की रेसलर विनेश फोगाट की मांग को खारिज किए जाने के बाद विनेश ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। विनेश ने अपने इस पोस्ट में सिंगर बी प्राक का गाना 'रब्बा वे' भी एड किया है जिसके लिरिक्स 'दिल टूटा ही रह गया' हैं।

Load More