एक बार एयरपोर्ट पर फैन्स हमें छोड़ एयरपोर्ट पर डॉली चायवाला के पीछे चले गए थे: हार्दिक सिंह
भारतीय हॉकी टीम के मिडफिल्डर हार्दिक सिंह ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि एक बार वह और टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी एयरपोर्ट पर थे तब फैन्स उन्हें छोड़कर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉली चायवाला की ओर चले गए थे। उन्होंने कहा, "लोग डॉली संग तस्वीरें ले रहे थे...हमें पहचाना तक नहीं...फैन्स के बर्ताव पर शर्मिंदगी हुई थी।"