शटलर कैरोलिना मारिन ओलंपिक्स सेमीफाइनल में चोटिल होकर हुईं बाहर, फूट-फूटकर रोने लगीं

पूर्व ओलंपिक चैंपियन व स्पेन की शटलर कैरोलिना मारिन पेरिस ओलंपिक्स में बैडमिंटन के विमेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में चोटिल होने के बाद बाहर हो गईं। मारिन पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में 10-8 से आगे थीं। चोटिल होने के बाद मारिन कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोने लगीं और उनके कोच व सपोर्ट स्टाफ उन्हें संभालते नज़र आए।

Load More