ओलंपियन रेबेका को जलाकर मारते समय झुलसे पूर्व प्रेमी की कुछ दिन बाद केन्या में मौत

हाल ही में युगांडा की ओलंपियन रेबेका चेप्टेगी को केन्या में जलाकर मारते समय झुलसे उनके पूर्व प्रेमी डिक्सन नडिएमा की सोमवार को मौत हो गई। पेरिस ओलंपिक्स में भाग लेने वालीं रेबेका को उनके प्रेमी ने 1-सितंबर को पेट्रोल डालकर जला दिया था। रेबेका का शरीर 75% से ज़्यादा जल गया था और 4-दिन बाद उनकी मौत हुई थी।

Load More