ओलंपियन विनेश फोगाट ने की हरियाणा सरकार से ₹4 करोड़ कैश संग प्लॉट की भी मांग
कांग्रेस विधायक-ओलंपियन विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार से इनाम में ₹4 करोड़ कैश संग प्लॉट भी मांगा है। खेल विभाग के अधिकारी के अनुसार, विनेश एक विकल्प चुनने वाली थीं लेकिन अब वह दोनों मांग रही हैं। पेरिस ओलंपिक्स में डिसक्वॉलिफाई होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें सिल्वर मेडलिस्ट के समान इनाम देने का वादा किया था।