ओलंपिक फाइनल से पहले नहीं मिल रहा था मेरा जैवलिन, वह पाक के अरशद के पास था: नीरज
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने खुलासा किया है कि टोक्यो ओलंपिक्स में फाइनल से पहले उन्हें उनका जैवलिन नहीं मिल रहा था। उन्होंने बताया, "मैं उसे ढूंढ रहा था...अचानक मैंने देखा कि पाकिस्तान के अरशद नदीम उसके साथ घूम रहे हैं। मैंने उनसे कहा, 'भाई...यह मेरा जैवलिन है...मुझे दे दो...मुझे इससे थ्रो करना है'...तब उन्होंने मुझे जैवलिन वापस किया।"