ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया एशियन गेम्स के ट्रायल में हारे

इंदिरा गांधी स्टेडियम (दिल्ली) में चल रहे एशियन गेम्स के ट्रायल्स में 57 किलोग्राम भारवर्ग में ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया पहले राउंड में अतीश टोडकर से हारकर बाहर हो गए। इससे पहले रवि ने अपने दाहिने घुटने में एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) और एमसीएल (मेडियल कोलेटरल लिगामेंट) की चोटों के कारण कई प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया था।

Load More