ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड
टोक्यो ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 24-वर्षीय नीरज ने इस इवेंट में 89.30 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। नीरज ने मार्च 2021 में 88.07 मीटर थ्रो के साथ पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।