ओलंपिक्स 2024 के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर सकी भारतीय महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस में होने वाले ओलंपिक्स 2024 के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई है। रांची में एफआईएच महिला ओलंपिक क्वॉलिफायर टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में भारतीय टीम को जापान से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच में जापान के लिए इकलौता गोल काना उराता ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा।