ओलंपिक्स 2028 में किन 5 खेलों को किया गया है शामिल?
बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, क्रिकेट (टी20), फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्सेज़) और स्क्वॉश को आधिकारिक तौर पर लॉस ऐंजिलिस ओलंपिक्स 2028 में अतिरिक्त खेलों के रूप में शामिल किया गया है। फ्लैग फुटबॉल और स्क्वॉश ओलंपिक्स में पहली बार खेले जाएंगे। वहीं, 128 साल बाद ओलंपिक्स में क्रिकेट की वापसी होगी। टोक्यो 2020 समेत ओलंपिक्स के कई संस्करणों में बेसबॉल/सॉफ्टबॉल खेला जा चुका है।