ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल का स्टार्टअप 'कृत्रिम' बना देश का पहला एआई यूनिकॉर्न
ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप 'कृत्रिम' ने $50 मिलियन की फंडिंग जुटाई है और इसके साथ यूनिकॉर्न ($1 बिलियन की मूल्यांकन वाली कंपनी) बन गया है। कंपनी ने कहा है कि 'कृत्रिम' सबसे तेज़ गति से यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल करने वाला भारतीय स्टार्टअप बनने के साथ भारत का पहला एआई यूनिकॉर्न बन गया है।