ओला कैब्स के सीईओ हेमंत ने नियुक्ति के 3 माह में दिया इस्तीफा, 10% स्टाफ की होगी छंटनी: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओला कैब्स के सीईओ हेमंत बख्शी ने नियुक्ति के 3 माह बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेमंत ने जनवरी में कंपनी के सीईओ का पदभार संभाला था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओला कैब्स में रीस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया के तहत कई पद खत्म हो जाएंगे जिससे 10% कर्मचारियों की छंटनी भी होगी।