ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
ओल्ड फरीदाबाद (हरियाणा) रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को कोयले से लदी मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मालगाड़ी के 2 डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पूरा कोयला बिखर गया। वहीं, रेलवे के कर्मचारी पटरी से उतरे डिब्बों को दोबारा पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।