ओवैसी के राजनीतिक दृष्टिकोण से असहमत हूं, वह बांटने वाली राजनीति करते हैं: महमूद मदनी
जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद मदनी ने सुशांत सिन्हा के पॉडकास्ट में कहा है कि वह एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के राजनीतिक दृष्टिकोण से असहमत हैं और ओवैसी बांटने वाली राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि लोग (मुस्लिम) ओवैसी को अपना नेता नहीं मानते हैं।" बकौल मदनी, ओवैसी के बयान नामुनासिब होते हैं।